श्री रमेशचंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,तेलियों का तालाब में आयोजित हुआ भव्य वार्षिकोत्सव

नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । श्री रमेशचंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलियों का तालाब,नाथद्वारा में सोमवार को भव्य वार्षिकोत्सव मनाया गया ! वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नाथद्वारा नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप काबरा,विशिष्ट अतिथि पार्षद आशीष सैनी, श्री चुन्नीलाल माली, गोपेश बागोरा, सनराइज उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा भाटिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नाथद्वारा के प्रधानाचार्य श्री दीपक भारद्वाज द्वारा की गई! विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र गुर्जर, शिक्षक गिरीश व्यास, परेश नागर, सुमिता पालीवाल,लक्ष्मी ओदीच्य,राखी डाबी,शिवलाल नायक आदि ने अतिथियों का उपरना एवं वृंदावनी टोपी पहनाकर स्वागत किया! विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार की अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई विशेष रूप से धार्मिक भजन, लोकगीतों,देश भक्ति गीतों के ऊपर विशेष रूप से प्रस्तुतियां प्यारे-प्यारे छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई! इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों जिनमें शैक्षिक, खेलकूद,सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में उनकी अर्जित उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया! इस अवसर पर श्री दीपक भारद्वाज ने अपने उदबोधन में विशेष रूप से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अध्ययन के गुर बताएं एवं उन्हें प्रेरित किया वे किस तरह परीक्षा में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सके दीपक भारद्वाज ने 90% अंक लाने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराने की घोषणा की !श्री प्रदीप काबरा ने अपने उदबोधन में विशेष रूप से विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक संसाधनों की पूर्ति कराने का आश्वासन दिया एवं घोषणा की कि जो भी विद्यार्थी अच्छे से अच्छे अंक लाएंगे उन्हें विशेष रूप से पुरस्कार एवं भ्रमण कराया जाएगा! इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र गुर्जर एवं अध्यापिका श्रीमती सुमिता पालीवाल ने भी बच्चों को संबोधित किया एवं अतिथियों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया!कार्यक्रम का संचालन डॉ.परेश नागर द्वारा किया गया!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!