विधार्थियो को स्वरोजगार के लिए दिया गया मार्गदर्शन
उदयपुर । संजीवनी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर में आईस्टार्ट राजस्थान एवं आईस्टाट नेस्ट डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन कार्यशाला आयोजित हुई। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर वाणी भट्ट ने स्टार्टअप इकोसिस्टम पर जोर दिया और छात्र – छात्राओ को रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित किया एवं स्टार्ट अप के महत्व को बताया।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव त्रिवेदी द्वारा कलक्ट्रेट में संचालित आई स्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे में तथा आईस्टार्ट राजस्थान और आईस्टार्ट नेस्ट डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी साझा की गयी। प्रिंसिपल, प्रोफेसर विनीता भट्ट समस्त स्टाफ और छात्र – छात्राओ ने इस पहल की प्रशंसा की।
