उदयपुर शहर के सूरजपोल चौराहे पर शुक्रवार दोपहर को एक चलती कार में आग लग गई। आग लगते देख चालक और उसमें बैठे एक युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार से उठती लपटें और धुआं देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग इतनी तेज थी कि कार की सीट सहित अंदर का पूरा हिस्सा जलकर राख हो गया। कार की बॉडी बुरी तरह जल गई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।