कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय थाना प्रभारी गणपतसिंह ने बताया कि गांव घोड़ी पंचायत के पास आपसी रंजिश के चलते शराब पीकर उत्पात मचाते हुए मनीष पुत्र जीवाराम निवासी घुमानपुरा को जान से मारने की धमकी देने पर दीपक पुत्र दशरथ मीणा निवासी डिंगलाई एवं बबलू पुत्र तुलसीराम निवासी घोड़ी को गिरफ्तार किया गया ।