भींडर उपखण्ड क्षेत्र के बांसड़ा पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सभा का आयोजन, गांवो में विकास करवाने के लिए प्रस्ताव
बासड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के भींडर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसड़ा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच छगनी बाई जाट ने की। ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवो में विकास करवाने के लिए प्रस्ताव लिए गए। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को अवगत कराया। पंचायत के एलडीसी भेरूलाल द्वारा नरेगा कार्य एवं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव लिया गया। वहीं वार्षिक कार्य योजना भी तैयार की गई। इस ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
