खेरवाड़ा : शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार,कुंवारे लड़कों को लड़कियों की फोटो दिखाकर देता था शादी का झांसा
खेरवाड़ा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को बुधवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी 34 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र वक्ता डामोर निवासी पीपलिया फला खेरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरेापी गोविंद मोबाइल में लड़कियों के फोटो दिखाकर कुंवारे लड़कों को शादी का झांसा देता था। शादी कराने के लिए मोटी रकम लेकर ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह की ठगी करने का मुकदमा दर्ज है निकुल भाई पुत्र अमृत भाई निवासी गांधीनगर ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि करीब एक माह पहले उसकी मुलाकात गोविंद डामोर से हुई थी। गोविंद ने उसे बताया था कि वह शादी के रिश्ते ढूंढ़ता है और तय करवाता है। ऐसे में निकुल ने भी शादी के लिए लड़की की जरूरत होने पर गोविंद को लड़की ढूंढ़ने के लिए कहा। गोविंद ने लड़की बताकर शादी करवाने की एवज में निकुल से 80 हजार रुपए ले लिए।
गोविंद ने कहा था कि उसने लड़की से बात कर ली है और वह शादी करवा देगा। पैसे लेने के बाद गोविंद ने लड़की के साथ खेरवाड़ा बस स्टैण्ड पर मिलने की बात कही थी लेकिन वह लड़की लेकर नहीं पहुंचा। साथ ही तब से उसका फोन बंद बता रहा था। इधर, पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने जांच शुरू की।
आरोपी के खिलाफ रिषभदेव और पिंडवाड़ा थाने में भी मामले दर्ज हैं
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी गोविंद के खिलाफ पूर्व में भी शादी का झांसा देकर ठगी करने का मामला रिषभदेव थाने में दर्ज है। थाना क्षेत्र की एक महिला की बाड़मेर में 70 हजार रुपए लेकर शादी करवाई थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था।
