उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रोला पलटा : हाईवे पर बिखरा स्टील स्क्रैप, रास्ता जाम होने पर सर्विस लेन पर डायवर्ट की गाड़ियां
उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर काया के पास बुधवार दोपहर बाद एक ट्रोला पलट गया। एकदम तेज धमाके जैसी आवाज होने पर आस-पास के लोग दौड़कर आए। ट्रोले में स्टील स्क्रैप था, जो हाईवे के दोनों तरफ की लेन पर जाम हो गया। एक तरफ की पूरी लेन ब्लॉक हो गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक को चोट नहीं आई। सूचना पर गोर्वधन विलास पुलिस मौके पर पहुंची। सर्विस लेन से निकाली गाड़ियां
सिक्स लेन पर एक रोड तो स्क्रैप के साथ-साथ पूरे ट्रोले के पलटने से ब्लॉक हो गया और दूसरा रोड भी ब्लॉक हो गया। हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में दोनों तरफ के वाहनों को नीचे सर्विस रोड से आगे के लिए डायर्वट किया गया।
