राजपूत चेतना मंच राजसमंद द्वारा आयोजित 8वी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गाँव बंशावलियों का गुड़ा में हुआ

राजसमंद,विनोद कुमार रैगर । प्रतियोगिता के शुभारंभ में कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी सिंह खरवड़ (मंच के अध्यक्ष), मुख्य अतिथि गोपाल सिंह चदाणा (मेवाड़ राजपूत महासभा ट्रस्ट राजसमंद उपाध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजपूत चेतना मंच राजसमंद व वर्तमान संरक्षक पंकज सिंह कड़ेचा , पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक शंकर सिंह खरवड़ , बंशी सिंह चदाणा, महासचिव लाल सिंह कड़ेचा की उपस्तिथि में हुआ इस अवसर पर शिशोदा सरपंच भगवान सिंह चदाणा , बाबू सिंह खरवड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष डुंगर सिंह परमार , कोषाध्यक्ष अभय सिंह चदाणा , चुन सिंह सायों का खेड़ा, मीडिया प्रभारी बसंत सिंह ऊठड़ , प्रवासी मंत्री राजू सिंह खरवड़ , खेलमंत्री गणपत सिंह चदाणा व अन्य कई समाजजन मौजूद रहें ! वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सांगठ कलां विजेता रही तथा पुरड़ा (पुनावली) उपविजेता रही । एथेलेटिक खेलो में 100 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में नाहरसिंह परमार तथा जूनियर वर्ग में जीवन सिंह दसाणा , भाला फेंक सीनियर वर्ग में विक्रम सिंह चदाणा जूनियर वर्ग में कालू सिंह खरवड़ गोला फेक सीनियर वर्ग में चुन सिंह खरवड़ जूनियर वर्ग में दीपक सिंह चदाणा तस्तरी फेंक सीनियर वर्ग में शिव सिंह पंवार जूनियर वर्ग में अमर सिंह चदाणा लम्बी कूद सीनियर वर्ग में हिम्मत सिंह कडेचा जूनियर वर्ग में ललित सिंह कडेचा रहें ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!