राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में ‘नेशनल स्टार्टअप डे’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन,छात्राओं को स्वरोजगार के लिए दिया गया मार्गदर्शन

उदयपुर । राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में ‘नेशनल स्टार्टअप डे’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर अजय कुमार चौधरी, समन्वयक एवं मेंटर आई-स्टार्ट ने विषय संवर्धन के साथ स्टार्टअप के महत्व को बताया। उन्होंने बताया की छात्राएँ एक प्रभावी आईडिया से किस प्रकार स्वयं के स्टार्टअप का निर्माण कर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अंजना गौतम, प्राचार्य ने छात्राओ को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया इस माध्यम से समाज में नए रोजगार एवं आय के नए स्त्रोत का भी सृजन किया जा सकता है एवं छात्राएँ उन्नत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकती है। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव त्रिवेदी द्वारा कलक्ट्रेट में संचालित आई स्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे तथा आई स्टार्ट राजस्थान कार्यक्रम की पूरी जानकारी छात्राओं को साझा की गयी। इस अवसर पर प्रोफेसर मोनिका दवे, प्रोफेसर शिप्रा भारद्वाज, डॉ. नम्रता खेमराज यादव एवं डॉ. नगेन्द्र श्रीमाली ने छात्राओं को कुछ प्रसिद्ध स्टार्ट-अप के उदाहरणों के माध्यम से स्टार्ट-अप के प्रति जागरूक किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!