आई-स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर, कलेक्टरेट, उदयपुर में राष्ट्रीय स्टार्टअप डे मनाया

उदयपुर ।  कलेक्टरेट परिसर में संचालित राजस्थान सरकार के आई स्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेटर सेंटर में राष्ट्रीय स्टार्टअप डे का आयोजन किया गया। आईस्टार्ट के नोडल अधिकारी श्री मनोज बिश्नोई, ए.सी.पी. (डिप्टी डायरेक्टर) ने अतिथि श्री शैलेन्द्र शर्मा जी, जॉइंट कमिश्नर, डी.आई.सी.सी., चोखा राम जी, डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ऑफिसर डी.आई.सी.सी. एवं एस.बी.आई. बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राजेश कुमार जैन का स्वागत करते हुए आयोजन की शुरुआत की। संदीप शर्मा, मेंटर आई-स्टार्ट ने राजस्थान सरकार की आई-स्टार्ट परीयोजना के बारे में जानकारी साँझा की। एवं जॉइंट कमिश्नर डी.आई.सी.सी. ने विभाग की विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी साँझा करते हुए स्टार्टअपस को रोजमर्रा की समस्याओ का निराकरण ढूंढ़ते हुए नए नए विचारो का सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया। एस.बी.आई. बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राजेश कुमार जैन ने बैंक से जुडी वभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी साँझा करते हुए स्टार्टअप्स को विश्वास दिलाया कि बैंक हमेशा स्टार्टअप्स के विस्तार के लिए हर संभव ऋण/राशि देने के लिए उपलब्ध है एवं उनके लिए हर संभव सहायता करने को तत्पर रहते है। कार्यक्रम के अंत में स्टार्टअप से जुडी अन्य समस्याओ एवं सफल रणनीति तैयार करने के लिए पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया जिसमे कि श्री राहुल जीनगर, टाई राजस्थान, श्री सौरभ व्यास, स्टडी बेस, श्री डिक्कन पटेल, शिक्षांतर फाउंडेशन, श्री सौरभ वैष्णव, मेंटर आईस्टार्ट सम्मिलित थे। उपस्तिथ स्पीकर्स से यह जानने का मौका मिला कि किस प्रकार बेहतर प्रबंधन, और सकारात्मक सोच से स्टार्टअप सफलता प्राप्त कर सकते है, एवं अपने स्टार्टअप के बारे में सभी आयामो में सही तरह से समझ विकसित करना आवश्यक है, इस बात का भी यथोचित ध्यान रखना चाहिए कि आप एक समस्या का निराकरण करते हुए कही दस अन्य समस्याएं उत्त्पन ना करदे।

आई-स्टार्ट, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग,राजस्थान सरकार के अंतर्गत, राजस्थान सरकार की एक महत्वकांशी योजना है एवं वर्त्तमान में संचालित इन्क्यूबेशन, फंडिंग, एवं मेंटरशिप के अलावा भी आईस्टार्ट इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन निकट भविष्य में लगातार करता रहेगा एवं एक सही दिशा में मेंटरशिप करते हुए एक स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए निरंतर तत्पर है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!