उदयपुर : गुजरात रोडवेज की चलती बस के व्हील के नट खुले,उदयपुर के बारापाल के पास बड़ा हादसा टला
उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर गुजरात रोडवेज की चलती बस के व्हील के नट खुल गए। बस के पीछे चल रही गाड़ियों के ड्राइवर ने बस को रुकवाया। लोगों ने बताया कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाथद्वारा से नड़ियाद जा रही रोडवेज उदयपुर से रवाना होकर करीब 39 किलोमीटर बारापाल गांव पहुंची की बस के पीछे चल रही गाड़ियों के ड्राइवर्स ने हॉर्न बजाकर बस चालक को रुकवाया और पूरी स्थिति से अवगत कराया। बाद में बस चालक ने बस को रोड किनारे खड़ा किया और देखा तो व्हील के एक-एक कर नट खुलकर गिर गए थे।

बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया और पीछे से आई दूसरी बस में उनको भेजा गया। यात्रियों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि बस के मेंटेनेंस को लेकर लापरवाही बरती गई है, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
