शारीरिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 19 व 20 को भीलवाड़ा में होगा

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शिक्षा को बेहतर करने, राज्य में खेलों का स्तर सुधारने, प्राथमिक स्तर से खेलों को विकसित करने,प्रतियोगिताओं के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करने व शारीरिक शिक्षा कैडर को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए दो दिन मंथन किया जाएगा ।

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन भीलवाड़ा में आयोजित होगा । संघ के प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की घोषित तिथि के अनुसार राज्य के शारीरिक शिक्षण दिनांक 19 व 20 जनवरी को भीलवाड़ा में एकत्रित होंगे । जिसमें राज्य के सभी जिलों के शारीरिक शिक्षक दो दिनों तक अपने कैडर से संबंधित मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे । जिसमें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य शिक्षा को बेहतर करने, राज्य में खेलों का स्तर सुधारने, प्राथमिक स्तर से खेलों को विकसित करने, प्रतियोगिताओं के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करने व शारीरिक शिक्षा कैडर को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए विचार मंथन किया जाएगा । साथ ही तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक स्थानांतरण शुरू करवाने के लिए ज्ञापन बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा । संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मण दास वैष्णव, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, विजय मेनारिया ,मदनलाल सुथार ,बाबूलाल रावत ,जगन्नाथ सिंह चुंडावत ,भेरू सिंह चौहान आदि शारीरिक शिक्षकों ने अधिवेशन में ज्यादा से ज्यादा शारीरिक शिक्षकों को भाग लेने का आह्वान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!