विद्यार्थियों को स्वेटर एवं शैक्षिक सामग्री वितरित
अरनिया,विनोद कुमार रैगर । सोमवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर निकटवर्ती ग्राम पंचायत अरनिया के राजस्व ग्राम चतर सिंह जी का खेड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भामाशाह द्वारा स्वेटर कॉपियां एवं ज्यामेट्री किट वितरित किए विद्यालय के संस्था प्रधान भंवरलाल गर्ग ने बताया कि अरनिया निवासी ईश्वर लाल पिता ओंकार लाल रेगर (वर्तमान संदर्भ व्यक्ति मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय सहाडा़ )द्वारा विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों को स्वेटर,कॉपियां एवं ज्यामेट्री किट वितरित किए गए। सामग्री प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। रेगर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नियमित रुप से विद्यालय आने एवं नियमित रूप से गृह कार्य करने तथा पढ़ने के लिए प्रेरित किया रेगर ने आगामी सत्र 2024-25 में सभी बच्चों को टाई,बेल्ट,जूते-मौजे देने और विद्यार्थी पहचान पत्र बनवाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर वार्ड पंच मांगीलाल बैरवा,रतनलाल बैरवा नारायणलाल बैरवा शिक्षक कुलदीप सिंह चुंडावत एवं कई गणमान्य जन उपस्थित थे।
