मेगावी विद्यर्थियों की संगोष्ठी आयोजित की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली इकाई की ओर से शनिवार को उपखंड मुख्यालय के रा उ मा वि के गुरुजी साधना सदन में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी विद्यार्थियों की संगोष्ठी “में भी विवेकानंद” में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने युवाओं व विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद जी जैसा निर्भीक, तेजस्वी, ओजस्वी, सेवा भावी व राष्ट्र भक्ति पूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया। संगोष्ठी में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार अध्यक्षता कर रहे थे, समाजसेवी नेमीचंद धाकड़ मुख्य अतिथि थे। सी बी ई ओ सुथार ने बच्चों को शिक्षा के साथ विवेकानंद जैसे महापुरुषों के उच्च विचारों और संस्कारो को भी जीवन में उतारने की सीख दी। मुख्य अतिथि धाकड़ ने भारतीय संस्कृति के उदात्त संस्कारो को जीवन मे उतारने का आग्रह किया । संगोष्ठी में 12 वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्रा भूमि गुर्जर का विशेष सम्मान किया गया वहीं सभी मेधावी विद्यार्थियों का उपरना ओढ़ाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मावली व खेमली ब्लॉक के 400 से अधिक छात्र छात्राओं व अध्यापकों ने भाग लिया। सभी का उपरने व तिलक से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीपक से हुई। पूर्ण वन्दे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
