ऊनी वस्त्र वितरित किए
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के फलीचड़ा ग्राम पंचायत के अधिनस्त आंगनवाड़ी केंद्र कुंचोली तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचडा खेड़ी मै राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय तथा आंगनवाडी के बच्चों को शिक्षा के मन्दिर से जोड़ने को लेकर जरूरतमंद नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं को शीत ऋतु से बचने को लेकर सर्दी के कपड़े वितरीत किए गए । इस दौरान प्रधानाध्यापक देवी लाल सालवी, प्रकाश पुरी गोस्वामी, जगदीश चन्द्र मीणा, प्रियंका चौधरी, कीमत मीणा, ओम प्रकाश लोहार, अब्दुल गनी, जबरा राम गहलोत, देवेंद्र सिंह आंगनवाडी कार्यकर्ता मरुधरा कुंवर सायहिका शोसर गुर्जर उपस्थित रहे।
