मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के सवानिया गाँव मे झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रतन सिंह कितावत ने बताया कि टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए झोलाछाप फर्जी डॉक्टर को इलाज करते हुए गिरफ्तार किया। सवानिया गाँव से विश्वजीत हीरा पुत्र विनोद हीरा को मुखबिर की सूचना मिलने पर थानाधिकारी मय चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र कुमार गोयल मय टीम बनाकर गिरफ्तार किया।