मेवाड़ी वर्णमाला विकास की कार्यशाला आयोजित की

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के घासा में स्थानीय निर्माण संस्था के तत्वाधान में दिनांक 8 से 11 जनवरी 2024 को मेवाड़ी वर्णमाला विकास कार्यशाला का आयोजन स्थानीय निजी विद्यालय विवेकानन्द विद्या मन्दिर घासा में आयोजित की। कार्यशाला के दौरान मेवाड़ी वर्णमाला विकास, वर्तनी नियमावली, मेवाड़ी कहानियों के साथ – साथ मेवाड़ी शब्दावली की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। विद्यालय संस्था प्रधान नारायण लाल डाँगी ने बताया कि इस कार्यशाला में बालकों के सर्वांगिण विकास हेतु मेवाड़ी भाषा को बहुभाषी शिक्षण एवं नई शिक्षा नीति अनुरूप मातृभाषा साक्षरता पर जोर दिया जाएगा। निर्माण संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अनूप पटेल ने कार्यशाला की सम्पूर्ण गतिविधियों को संचालन करते हुए मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम को मावली ब्लॉक के लगभग 15 विद्यालयों में लागु करने पर जोर दिया। इस कार्यशाला में विवेकानन्द विद्या मंदिर के शिक्षकगण जितेन्द्र झाला, लता लौहार, ममता झाला, बीना खटीक, मीना सेन, टीना बैरागी, इन्द्रा डांगी व देवी लाल मेघवाल तथा अन्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुरेशचंद्र कीर, भगवान लाल, सुरेश जोशी ने भाग लिया। निर्माण संस्था से रामसिंह चारण, रतन लाल गाडरी, पूरणमल बैरवा (जयपुर), शैला डीसूज़ा, फैबा जोस तथा रॉयसन डीसूज़ा भाषा सलाहकार के रूप में योगदान दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!