मकर संक्रांति पर पतंजलि परिवार करेगा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । भगवान सूर्य की आराधना का महत्वपूर्ण दिन मकर संक्रांति 14 जनवरी को पतंजलि योग परिवार उदयपुर के पांचो संगठनों एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार रेगर ने दी और बताया कि महिला पतंजलि योग समिति उदयपुर की जिला प्रभारी आचार्य अनीता पालीवाल की अगुवाई में समय – सुबह 7:15 से स्थान -हिरण मगरी सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर परिसर में 108 सामूहिक सूर्य नमस्कार कर भगवान सूर्य की आराधना की जाएगी। इस अभियान में सभी सामान्य जन को मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जाएगा । सूर्य नमस्कार पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित आचार्य अनीता पालीवाल द्वारा पूरे 12 आसनों का अभ्यास मंत्रो के साथ कराया जाएगा। आज पतंजलि की मासिक बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से इस आयोजन के सफल संचालन पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया। इस बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी मधु मेनारिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष विजय जोशी एवं पतंजलि जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!