कल्याणपुर : रामलीला को देखने उमड़ी भीड युपी के कलाकार कर रहे है प्रर्दशन
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । कस्बे की होली वाटीका में उतरप्रदेश के श्री रामायण प्रचारक मण्डल काशी की और से रामलीला का मंचन किया जा रहा है सात दिवसीय रामलीला में कलाकार रामायण के विभिन्न प्रंसगो का अद्धभुत मंचन कर रहे है जिन्हे देखने के लिए ग्रामीणो की भीड लग रही है। रामायण इन्द्रधनुष से लेकर परशुराम तक का प्रसंग के साथ मंगलाचरण के बाद रावण का अभिमान मां केकयी व राजा दशरथ से मांगे गये वरदान जैसे दृश्य देखने के बाद ग्रामीणो को भक्तिभाव के साथ वियोग का दृश्य देखने को मिला । रामलीला के मंचन के साथ ही गॉव पुरा भक्तिभाव में रमा हुआ है । साथ ही आस-पास के गाँवो में अयोध्या से पहुचे अक्षत का घर-घर वितरण भी किया जा रहा है । फोटो रामलीला का मंचन करते कलाकार
