राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के घासा के विवेकानंद विद्या मंदिर में राष्ट्रीय युवा दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में काजल, डिम्पल, भाग्य श्री, नमन जोशी, प्रिंस खटीक ने विवेकानंद जी के प्रेरक प्रसंग तथा जीवनी पर प्रकाश डाला। स्कूल डायरेक्टर नारायण लाल डाँगी ने स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने और जीवन में उतारने की बात कही। इस दौरान ममता झाला ,जितेन्द्र सिंह झाला, लता लोहार, मीना सेन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण लाल पटेल की तथा मुख्य अतिथि उपसरपंच प्रकाश डाँगी थे।
