राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर के प्रतिनिधि मंडल ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन,शिक्षा विभाग एवं शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के बारे में ज्ञापन भी दिया

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रथम बार उदयपुर आगमन पर नाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा स्थल पर पहुंच कर संगठन की ओर से हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया । इस दौरान माननीय जनजाति केबिनेट मंत्री बाबूलाल लाल खराड़ी एवं पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार के सानिध्य में संगठन के प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, मंडल महिला मंत्री डा कौशल्या, पूर्व मंडल संगठन मंत्री जसवंत सिंह पंवार, गिर्वा ब्लाक अध्यक्ष करण सिंह चौहान आदि ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से ज्ञापन सौंप कर उदयपुर मंडल में गत 3 वर्षों से लंबित समस्त ग्रेड की पदोन्नतियां शीघ्र कराने,18000 पद नव क्रमोन्नत विद्यालयों को आवंटित कराने,टीएसपी में जो शिक्षक रह गए हैं उनको नॉन टीएसपी में जाने का आदेश कराने, संस्कृत शिक्षा में पदोन्नति और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने,मिड डे मील व्यय राशि का भुगतान प्रतिमाह 10 तारीख तक अनिवार्यत: कराने या वर्ष भर का अनुमानित बजट वर्ष के शुरूआत में एक मुश्त विद्यालयों को उपलब्ध कराने, विद्यालयों में उपलब्ध शेष निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को पुस्तक मंडल के जिला कार्यालय पर जमा कराने का आदेश कराने तथा अगले सत्र से विद्यालयों में मांग के अनुरूप ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें आवंटित कराने, मांग से अधिक पुस्तकें विद्यालयों को आवंटित नहीं कराने, विद्यालयों से मांगपत्र के अनुसार ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एक ही साथ एक बार में ही विद्यालयों को उपलब्ध कराने,वर्ष में बार-बार निशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को सीबीओ कार्यालय या जिला कार्यालय से लेने के लिए दौड़ नहीं लगवाने की मांग की।ऐसा करने से शिक्षकों का समय,श्रम एवं राजकोष का अपव्यय नहीं होगा और शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षण कार्य कराने में बाधा नहीं आएगी। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!