मुख्यमंत्री का वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने की स्वागत
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उदयपुर के नाई गांव पहुंचे। डबोक महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, उप प्रधान रोशन मेनारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मेनार संजय मेनारिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा उदयपुर संभाग में पहली बार आए है। इस अवसर पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
