प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तहत राम भक्तो द्वारा घर घर निमंत्रण
विनोद कुमार रेगर,उल्लाई (गंगापुर) । ग्राम पंचायत- उल्लाई व पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव रूपारेल, जादुखेडा, माल का खेड़ा,नई बस्ती गांवों में श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु अयोध्या से आए अक्षत कलश (पीले चावल) को लेकर शोभायात्रा निकाली गई।तथा राम भक्तों द्वारा उल्लाई व आस पास के गांवों में पीले चावल व प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का चित्र घर-घर तक निमंत्रण के रूप में पहुंचाया गया जिसमें अनेक कार्यकर्ता – पुष्पेंद्र सिंह,कैलाश तेली,कैलाश जाट, किशन जाट,नारायण जाट,दिनेश सुथार,अंकित सेन,कालू जाट, मुकेश जाट,सोनू जाट, श्रवण सिंह, कालू सेन,सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे।।
