व्यापार मण्डल के चुनाव सम्पन्न हुए

मावली, ओमप्रकाश सोनी ।  कस्बे के व्यापार मण्डल के चुनाव रविवार को मावली के शिव वाटिका में सम्पन्न हुए।

जिसमे निर्वाचन अधिकारी बसन्त कुमार त्रिपाठी,घनश्याम पुजारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन आए थे। जिस पर सर्व सम्मति से एक ने अपना नाम वापस लेकर पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा के लिए सहमति जताई जिस पर सभी व्यापारी के हा करने पर लोढ़ा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम निर्वाचन अधिकारी का स्वागत किया। और कई मुद्दों पर चर्चा की गई, आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। 22 जनवरी को रामलला मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर मावली के बाजार में विशेष सजावट की जायेगी और पब्लिक पार्क में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।ओर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!