प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तहत राम भक्तो द्वारा घर घर निमंत्रण
विनोद कुमार रेगर
माणक नगर (गंगापुर) । ग्राम पंचायत डेलाना के राजस्व ग्राम मानक नगर (टीपूनाड़ी) में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु अयोध्या से आए अक्षत कलश (पीले चावल) को लेकर शोभायात्रा निकाली गई।तथा राम भक्तों द्वारा ग्राम टीपूनाड़ी (मानक नगर) व आस पास के गांवों में पीले चावल व प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का चित्र घर-घर तक निमंत्रण के रूप में पहुंचाया गया जिसमें अनेक कार्यकर्ता – पवन शर्मा, राहुल शर्मा, हर्षित प्रजापत, भैरू लाल शर्मा, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल टांक, बद्री प्रजापत, नेपाल सिंह, सज्जन सिंह,दिनेश शर्मा, भगवान सालवी,प्रकाश रैगर,कालू सेन,सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे।।
