विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के फलीचड़ा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सर्वप्रथम रथ का स्वागत अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि रोशन लाल सुथार, अध्यक्षता कृष्ण गोपाल पालीवाल, विशिष्ट अतिथि भगवत सिंह, कैलाश चंद्र गाडरी, हीरालाल जाट, शिविर प्रभारी तहसीलदार डॉक्टर रमेश चंद्र वडेरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी मदनलाल लोहार, दिनेश जोशी, संजय बडाला, सोहन लाल बुनकर,घनश्याम सिंह , सोहनलाल गाडरी, रतन लाल जाट, भगवती जाट ने सभी अतिथियों को तिलक माला मेवाड़ी पगड़ी उपरणा ओडाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।शिविर में सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा संकल्प यात्रा की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई संकल्प यात्रा इसमें प्रधानमंत्री योजना आयुष्मान योजना मातृ वंदना योजना जन आरोग्य योजना राष्ट्रीय टीबी और पेंशन लक्ष्य की योजना बिजली नल से जल की सुविधा विश्वकर्मा योजना आदि योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई।इसी क्रम में अच्छे अंकों से पास होने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र वितरण किए गए संचालन लहरी लाल जाट शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया ।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी शशि जिनगर,सुरेश जाट, मंजू जाट, लोकेश टांक, वर्दी चंद जाट, नाथू लाल जाट, रोशन गुजर, रजनी झाला,
मीना जाट, डॉक्टर निशा खेड़िया, सी एच ओ प्रीति राजपूत ,कुसुम आमेटा उपस्थित थे।
