ग्राम पंचायत बरोडिया में घर-घर बांटे पूजित अक्षत
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत बरोडिया में रविवार को धर्म जागरण के जिला सहसंयोजक खुमाण सिंह, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह (आशापुरा), बजरंग सत्संग प्रमुख राधेश्याम वैष्णव, विक्रम सिंह, इंदर सिंह, ओमपुरी, रविंद्र सिंह आदि धर्म प्रेमी ने मिलकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत (चावल), राम मंदिर का चित्र, आमंत्रण पत्रिकाएं पूरे गांव में घर-घर जाकर वितरण किया। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हर घर दीपक जलाकर एवं गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पूरे प्रांगण को फूलों से सजाकर महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
