हर घर अक्षत देकर दिया प्रभु श्री राम का निमंत्रण, हर घर दीप जलाने का किया आह्वान

सलूंबर,विनोद कुमार रैगर । सलुंबर जिले के सराडी ग्राम पंचायत में अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना को लेकर युवा हर घर पर अयोध्या से आए पीले अक्षत से निमंत्रण दे रहे है इसी कड़ी में धोलकाकर में युवाओं ने हर घर पर पीले चावल रखकर निमंत्रण दिया तथा गांव में हर घर जाकर 22 जनवरी को दीपक जलाने का आह्वान किया युवाओं ने कहा की यह खुशी का पल है की प्रभु श्री राम 500 वर्षो का वनवास काटकर अपने मंदिर में आ रहे है युवाओं द्वारा जानकारी दी गई की 22 जनवरी को स्थानीय ठाकुर जी मंदिर,महादेव मंदिर एवम हनुमान मंदिर को सजाया जाएगा युवाओं में महेंद्र सिंह सिसोदिया रविन्द्र सिंह सिसोदिया महेंद्र सिंह राठौड़ पर्वत सिंह सिसोदिया गजेंद्र सिंह सिसोदिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!