ब्राह्मण समाज की खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी में मेनार के विजेता बनने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, जीत के बाद खिलाड़ियों ने लिया क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ कुलदेवी माँ अम्बामाताजी, ठाकुरजी का आशीर्वाद

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेनार मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता के कबड्डी में मेनार टीम के विजेता बनने पर रविवार को ग्रामीणों ने सभी खिलाड़ी कप्तान विष्णु एकलिंगदासोत, अभिषेक मेनारिया, रामचंद्र पुंडरोत, यशवंत मेरावत, शंभूलाल रामावत, रणजीत ठाकरोत, मुकेश ठाकरोत, मेहुल रूपज्योत, उमेश कलावत, राजकुमार भानावत, हरीश दावोत, सागर ठाकरोत का उपरणा पहनाकर भव्य स्वागत किया। बार एसोसिएशन वल्लभनगर अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि मेनार की कबड्डी संतुलित टीम थी, और खिलाड़ियों ने अंतिम मैच तक अनुशासन व निडरता बनाई रखी, साथ ही शारिरिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज की प्रतियोगिता में जीत के खिताब का मुखोटा पहना। साथ ही बेस्ट डिफेंडर अभिषेक मेनारिया मेनार रहा।

इधर, मेनार कबड्डी टीम के विजेता बनने पर पूरी टीम व ग्रामीण ढोल गाजे बाजे के साथ क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ कुलदेवी माँ अम्बामाताजी, कालिका माता, चारभुजानाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने टीम की जीत पर सहराना की। इस दौरान उपसरपंच मेनार मांगीलाल सिंगावत, विफ़ा तहसील अध्यक्ष हुक्मीचंद सांगावत, विप्र जिलामसचिव प्रेमशंकर रामावत, भेरुलाल ठाकरोत, बंशीलाल मानावत, अम्बालाल सोन्याणावाला, शारिरिक शिक्षक हुक्मीचंद हीरावत, रमेशचंद्र सांगावत, मांगीलाल लुणावत, अम्बालाल रूपावत, कन्हैयालाल मेनारिया, दुर्गाशंकर दियावत, किशन रणछोड़, दयाल लुणावत, जगदीश एकलिंगदासोत, ओमप्रकाश एकलिंगदासोत, प्रेमशंकर भानावत, प्रकाश एकलिंगदासोत, कैलाश रूपावत, राजकुमार कलावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!