बाठरड़ा खुर्द के वॉलीबाल विजेता बनने पर ग्रामवासियों ने किया सम्मान,जीत पर कालिका मां के दर्शन कर लिया आशीष ,अखिल भारतीय प्रतियोगिता में तीसरी बार बनी है विजेता 

ट्रॉफी व 13100 रुपये नक़द परितोषित से नवाजा, भामाशाहों ने दिए किट व ट्रैकसूट ।

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की सातवीं खेलकुद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल में बाठरड़ा खुर्द गाँव की टीम के खरसान गांव की टीम को सीधे 3-0 से परास्त कर विजय प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कुल सात प्रतियोगिताओं में से तीसरी बार गांव की टीम के विजेता बन गांव लौटने पर ग्रामवासियों ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान स्वागत किया , वही खिलाड़ियों ने जीत पर गांव के ही प्रसिद्ध कालिका मां के दर्शन कर लिया आशीष प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में बाठरड़ा खुर्द के उभरते खिलाड़ी एवं स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके ओम कमावत( मेनरिया )को चुना गया। विजेता बाठरड़ा खुर्द टीम को मेनार निवासी भामाशाह जवाहर लाल पिता मोहनलाल हीरावत द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं कोच को ट्रैकसूट प्रदान किए गए एवं बाठरडा खुर्द के भामाशाह सावन कुमार जोशी व मनोज कुमार जोशी पिता राधेश्याम जोशी ने टीम बी को तथा मुकेश जोशी, जमना शंकर जोशी, प्रकाश जोशी,पवन जोशी (जोशी ब्रदर्स) द्वारा ए टीम के खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर खिलाड़ियों के लिए खेल किट एवं ट्रैकसूट निशुल्क भेंट किए जाने पर भामाशाहों का आभार प्रकट किया गया । प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 हजार रुपए व 2100 रूपये कुल 13100 रुपये नक़द परितोषित प्रदान किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!