अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ का हुआ समापन
कबड्डी में मेनार व वॉलीबॉल में बाठेड़ा खुर्द टीम जीत कर मेनारिया ब्राह्मण समाज की बनी सिरमौर,
प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर मुरली मेनारिया चौरवडी, कबड्डी में और वॉलीबॉल में ओम मेनारिया, बाठेड़ा खुर्द, गिरिराज मेनारिया, खरसान
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ का शुक्रवार देर रात समापन हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी में मेनार ने सालेड़ा को 19-10 सेट से हराकर व वॉलीबॉल में बाठरड़ा खुर्द ने खरसान को 3-0 सेट से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम हासिल किया। कबड्डी में सालेड़ा व वॉलीबॉल में खरसान टीम उपविजेता रही। वही कबड्डी में तीसरी पोजिशन खरसान एवं वॉलीबॉल में पानेरियों की मादड़ी रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दोनो विजेता मेनार व बाठेड़ा खुर्द टीम को मेनारिया गेस्ट हाउस, उदयपुर के मालिक अम्बालाल मेनारिया द्वारा 11-11 हज़ार रुपये व कालूलाल रूपावत द्वारा 1100-1100 रुपये इनाम स्वरूप प्रदान किए, साथ ही मेनार कबड्डी टीम को ओंकारलाल भलावत द्वारा 2100 रुपये इनाम के दिए। जय अम्बे मेनार (J&A) के जवाहर मेनारिया की ओर से कबड्डी टीम मेनार को ट्रैक सूट दिया गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता समाज के मेवाड़ जॉन उपाध्यक्ष, उपसरपंच मेनार मांगीलाल सिंगावत ने की, मुख्य अतिथि आवरी माता ब्राह्मण समाज धर्मशाला निर्माण समिति अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया थे, विशिष्ट अतिथि के क्रम में पूर्व प्रधान हुक्मीचंद सांगावत, उपप्रधान रोशन मेहता, अम्बालाल नागदा, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, गिर्वा जॉन उपाध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया, मंत्री नारायणलाल मेनारिया, भरत मेनारिया, राजपुरा, मांगीलाल लुणावत सहित अन्य थे। समापन समारोह का संचालन अम्बालाल रूपावत ने किया।
समाज की अगली प्रतियोगिता गवारड़ी में
शारिरिक शिक्षक शांतिलाल हीरावत ने बताया कि अब अगली प्रतियोगिता गवारड़ी में इसी वर्ष 2024 के दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। प्रतियोगिता के समापन की धर्मशाला निर्माण समिति अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया, पूर्व प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने ध्वज उतारकर घोषणा की। तत्पश्चात समाज का ध्वज अगली प्रतियोगिता आयोजित करने वाले गांव गवारड़ी के बद्रीलाल मेनारिया सहित ग्रामीणों को सिपुर्द किया गया।
प्रतियोगिता में भामाशाहों का रहा सहयोग
प्रतियोगिता संयोजक कन्हैयालाल दियावत, मुख्य निर्णायक विजयलाल जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता में कबड्डी में 22 व वॉलीबॉल में 29 टीमों के 600 प्रतिभागीयो ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में पूर्व प्रधान हुक्मीचंद सांगावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, उपसरपंच मांगीलाल सिंगावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया द्वारा 11-11 हज़ार रुपये सहित अन्य गांवो के भामाशाहों से कुल 74 हज़ार रुपये प्राप्त हुए है। समापन कार्यक्रम में मेहमानों का मेवाड़ी पाग, ठाकुरजी की तस्वीर एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर यह रहे
खेल नियंत्रण समन्वयक हुक्मीचंद हीरावत, व्यवस्थापक चंद्रशेखर दियावत ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर मुरली मेनारिया चौरवडी, बेस्ट डिफेंडर अभिषेक मेनारिया मेनार रहा, साथ ही वॉलीबॉल में बेस्ट प्लेयर ओम मेनारिया, बाठेड़ा खुर्द, गिरिराज मेनारिया, खरसान रहा।
शारिरिक शिक्षकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
प्रतियोगिता में लक्ष्मीलाल गुर्जर, महेंद्र सिंह, हेमंत सिंह शक्तावत, हरिराम माली, मनोहर सेन, प्रकाश माली, टेक्नीशियन दुर्गाशंकर, शांतिलाल हीरावत, संयोजक कन्हैयालाल दियावत, दुर्गाशंकर दियावत, निर्णायक विजयलाल जोशी, दर्शन मेनारिया, देवीलाल मेनारिया, खूबिलाल मेनारिया, जसवंत दियावत, भगवतीलाल मेनारिया, हीरालाल सुथार, नरेश दियावत, घनश्याम मेनारिया, लक्ष्मीलाल, मोहनलाल विरावत, ओंकारलाल मेनारिया, धनलाल मेनारिया, अशोक लुणावत, राधाकिशन मेनारिया सहित 43 शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
