उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । विश्व पक्षी दिवस के अवसर पर पक्षियों को चुग एवं रहने के लिए घोंसला सुलभ हो उसके लिए प्राणी मित्र श्याम चौबीसा ऑनरेरी पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार व गौशाला संरक्षक कृष्ण किंकर महाराज भीलवाड़ा ने शुभारंभ किया। चौबीसा ने बताया कि चुगा पात्र एवं चिड़ियों कबूतर आदि पक्षियों के लिए 100 =100 घोषले का वितरण किया जा रहा है। यह कार्य विगत 5 वर्षों से नित्य किया जा रहा है ।