अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ के दूसरे खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम

वॉलीबॉल में अंतिम क्षणों तक रोमांचक मुकाबले में वाना B ने मेनार को 25-19 से हराया

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए प्रतियोगिता को रोचक बना दिया है, जिससे खेल मैदान पर दर्शकों की पूरे दिन भीड़ जमा रही। प्रतियोगिता संयोजक चंद्रशेखर मेनारिया, मेवाड़ जॉन उपाध्यक्ष मांगीलाल सिंगावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भामाशाहों का भी विशेष योगदान रह रहा है, मेनार की कबड्डी टीम के लिए भामाशाह एमएस मार्बल भटेवर की ओर से खेल किट, ट्रेक सूट व शूज व समस्त निर्णायकों के लिए ट्रेक सूट व टी-शर्ट प्रदान किए गए है, साथ ही मेनार की वॉलीबॉल के समस्त खिलाड़ियों के लिए भामाशाह नाइस आर्ट्स, भींडर, अम्बिका स्टूडियो मेनार, भगवती होटल व ओंकारेश्वर फिलिंग स्टेशन मेनार की ओर से खेल पोशाक (किट) प्रदान किए गए हैं।

प्रतियोगिता में विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत व अ. भा. मे. ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता पहुँचे, और मैच को देखे, तथा व्यवस्थाए भी देखी। साथ ही मेहता ने कहा कि समाज में एकजुटता व आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए समाज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एक अच्छा जरिया है। ऐसे आयोजन में समाज का हर वर्ग भाग लेता है, जिससे निश्चित ही समाज में जागृति पैदा होती है।

खेलो के परिणाम : दूसरा दिन

कबड्डी

मेनार ने इंटाली को, चौरवडी ने वाना को, खरसान ने चिकारड़ा को, नपानिया ने रुण्डेड़ा को, रोहिड़ा ने कुमारखेड़ा को, खेताखेड़ा ने निकुंभ को, ननाणा ने पानेरियों की मादड़ी, खरसान ने नपानिया को, खेताखेड़ा ने चौरवडी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

वॉलीबॉल

रुण्डेड़ा A ने बाठेड़ा खुर्द B को, चौरवडी A ने खेरोदा B को, बाठेड़ा खुर्द A ने नपानिया A को, वाना B ने करोली A को, खरसान A ने मावली डांगीयान को, मेनार A ने चौरवडी B को, मादड़ी B ने गवारडी को, नपानिया B ने इंटाली को, बाठेड़ा खुर्द A ने नपानिया को, वाना B ने मेनार को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!