राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )की जिला बैठक संपन्न,नव निर्वाचित विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
12 जनवरी से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक हर उप शाखा स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम कर कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाने का निर्णय।
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )की जिला बैठक आज गुरूवार को विद्या निकेतन से.4 उदयपुर में सम्पन्न हुई। जिला बैठक में मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करना, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम, मण्डल उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्र सुथार , प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ थे । जिला बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह झाला ने की। जिला बैठक में जोधपुर में होने वाले प्रदेश सम्मेलन में जिले से 300 कार्यकर्ताओं के भाग लेने का निर्णय लिया गया। विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक हर उप शाखा स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम कर कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाने ,उप शाखाओ की बैठक की तिथि व स्थान तय किया गया , कार्यकर्ताओं के प्रवास तय किये, संकुल रचना की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री वगतलाल शर्मा ने किया।
जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बताया कि जिला बैठक में जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर परसाई, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ,प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत,अतिरिक्त जिला मंत्री डॉ.हेमंत मेनारिया एवं पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश मेनारिया , करण सिंह चौहान , सुशील जूंसोत, बलवीर सिंह राठौड़,शैलेष कोठारी,गोपाल शर्मा, ओम प्रकाश चौबीसा, शंकर लाल जाट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला बैठक के बाद दोपहर 1 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ,भाजपा देहात जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ,पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर की गरिमामय उपस्थित रही। अतिथि परिचय अभय सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कराया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने दिया । इस अवसर पर 5 वर्षीया नन्हीं बालिका गौरवी जैन ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर संभागियों की तालियां बटोरी ।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी की ओर से नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद जैन और फूल सिंह मीणा का तिलक, उपरणा,मोठड़ा व सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। बाल कवित्री पाखी जैन ने अपनी मधुर आवाज में स्वरचित रचना भारत को नहीं झुकने देंगे सुनाई। पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने पाखी जैन और गौरवी जैन को 500-500 रूपया नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री वगतलाल शर्मा और संयुक्त जिला मंत्री डॉ हेमंत मेनारिया ने किया।
