सिलाई प्रक्षिक्षण का समापन हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । फतेहनगर विकल्प संस्थान के पंख आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम के सिलाई प्रशिक्षण का समापन मुदगल वाटिका में रखा गया जिसमें महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में फतेहनगर थाना अधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ” डर के आगे जीत है ” आप अपनी मेहनत लगन और समर्पण से अपनी जिंदगी के रास्ते खुद बना सकते हैं। ये लाइफ आपकी अपनी है इसलिए आप अपने तरीके से लाइफ को जिये

विकल्प संस्था की निदेशक उषा चौधरी ने महिलाओ का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सपने देखो और सपने देखना जरूरी है ।आप सब ने सपना देखा तो आज ये कोर्स पूरा कर पाई हो आपने दूसरी महिलाओ के लिए भी रास्ते खोले है । आपकी इस हिम्मत के लिए विकल्प हमेशा आपके साथ है

पंख‌ कार्यक्रम की सहभागी अनिता गाडरी ने बताया कि पंख सेंटर पर आ कर मैंने सपने देखना सिखा और अपनी जो पढ़ाई छुट गई थी उस पढ़ाई को भी मैंने वापस शुरू किया यहां आकर मुझे नई उड़ान मिली है।

सेंटर पर शनिवार संवाद में स्वास्थ्य, शिक्षा, हेल्प लाइन , कानून की जानकारी भी दी गई इससे हमारी समझ बनी जो महिलाएं व लड़कियां नहीं आ‌ पाती है बहुओं और महिलाओं को भी बताते हैं

संगीता बंजारा ने बताया कि पंख सेंटर से जुड़ कर स्वयं की सिलाई करना सिखा और जो गांव के लोगों की सोच है लड़कियां कुछ नहीं कर सकती हैं पर अब सभी लोग और घरवालें भी सोच बदली है कि लड़कियां बाहर जा कर बहुत कुछ अच्छा कर रही है

एडवोकेट अरुण पालीवाल ने कहा कि आप अब महिलाएं बहुत हिम्मत वाले हो और मैं हमेशा आपकी मदद करूंगा

पार्षद विनोद धर्मावत ने अपने भाषण में कहा की हमेशा लड़कियों और महिलाओ को किसी से डरना नही चाहिए और अपने को आगे बढ़ाना चहिए

मॉर्डन स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि विकल्प संस्थान के पँख कार्यक्रम से आपको आगे बढ़ने के मौके मिले है तो आप इन मौकों से मत चुके

पँख कार्यकम की ट्रेनर ममता सुथार ने कहा कि मुझे बहुत मज़ा खुशी है कि 80 महिलायें आज सिख कर अपने जीवन में आगे बढ़ रही है और ये सब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही है

इसी के नया बैच कल से स्टार्ट हो रहा है इसमें भी 40 महिलाएं भाग लेंगी

कार्यक्रम में संचालन करते हुए बगदी सरगरा ने कहा कि हमें पँख से जुड़ने से एक पहचान मिली है हमारे हौसलों को उड़ान मिली है अब हम अपनी जिन्दगी संवार रहे है।

कृष्णा बंजारा ने सभी को धन्यवाद दिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!