दुबई टूर पैकेज के नाम पर युवक से लाखो रुपयो की ठगी, मामला दर्ज

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक फर्म के खिलाफ दुबई टूर करवाने के नाम पर लाखों रूपए वसूलने का मामला दर्ज करवाया है । पीड़ित भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर को फेसबुक पर “बीटूसी हॉलीडे प्राइवेट लिमिटेड” नामक फर्म का विज्ञापन देखा. इस विज्ञापन में दिल्ली से दुबई जाने का पैकेज प्रति व्यक्ति 58 हजार रुपए बताया गया था ।  इस पैकेज में फ्लाइट टिकट, होटल, घूमने का प्लान और वीजा सहित अन्य टैक्स सम्मिलित थे । पीड़ित ने इस पैकेज को चार सदस्यों के लिए बुक करवाया. फर्म के मालिक कैलाश राठौड़ ने फ्लाइट टिकट के लिए 1.50 लाख रुपए मांगे । पीड़ित ने यह राशि ऑन लाइन फर्म के प्रतिनिधि लाल सिंह राय को ट्रांसफर कर दी । इसके बाद फर्म ने पीड़ित से चारों पैसेंजर्स की पासपोर्ट कॉपी मंगवाई । फर्म ने वाट्सअप पर चारों पैसेंजर्स के अहमदाबाद से दुबई के लिए आने-जाने के लिए 8 कन्फर्म टिकट भी भेजे गए ।

इसके बाद कैलाश राठौड़ ने होटल बुकिंग हेतु राशि 54 हजार रुपए की मांग की । पीड़ित ने यह पैसा भी ट्रांसफर कर दिया । फर्म ने दुबई की मिलिनियम प्लाजा होटल में चार लोगों के लिए दो डिलक्स रूम के बुकिंग के लिए वाट्सअप पर कन्फर्मेसन भेजा । इसके बाद कैलाश राठौड़ ने चारों पैसेंजर्स के वीजा के लिए 28 हजार रुपए मांगे. पीड़ित ने यह पैसा भी ट्रांसफर कर दिया ।

29 सितंबर को पीड़ित ने उदयपुर के स्थानीय दूर ऑपरेटर से संपर्क किया और उन्हें अपनी फ्लाइट टिकट कन्फर्म करने के लिए कहा । तो उन्होंने यह नंबर फर्जी बताया । साथ ही होटल की बुकिंग और घूमने का प्लान भी फर्जी बताया । इसके बाद पीड़ित ने कैलाश से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया ।  बार-बार संपर्क कर पैसा लौटाने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा. अब वह आनाकानी कर रहा है । पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सुखेर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!