दो दिवसीय पक्षी पहचान कार्यशाला का हुआ समापन
उदयपुर । उपवन संरक्षक वन्यजीव अरुण कुमार डी. ने बताया कि वन विभाग, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया एवम ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर द्वारा इस कार्यशला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के दूसरे दिन जंगल सफारी पार्क में 47 प्रतिभागियों ने फील्ड विजिट मे भाग लिया। पक्षी विशेषज्ञों के रूप में डॉक्टर सतीश शर्मा, विनय दवे एवं सेवानिवृत्त उपवन संरक्षण प्रताप सिंह चुंडावत ने सभी का मार्गदर्शन किया एवम विस्तार से कई प्रजातियों के बारे मे जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव राजकुमार जैन ने इस कार्यशाला को आयोजित करने के पीछे के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि दसवें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल मे इस बार इस नई कार्यशाला को विशेष रूप से सभी लोगो के लिए आयोजित किया है जिससे उन्हे नया सीखने का मौका मिले और वो इस मंच के माध्यम से और अधिक संख्या मे जुड़ सके।
उपवन संरक्षक उदयपुर सुगना राम जाट ने बताया की इस प्रकार की कार्यशाला से सभी वर्गो के शहरवासियो को बर्ड फेस्टिवल और अन्य कार्यक्रमों जुड़ने का अच्छा मौका प्राप्त होगा और पक्षियो के लिए उनमें और अधिक संरक्षण की भावना मे बढ़ोतरी होगी।
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के संभागीय अधिकारी अरुण सोनी ने इस दो दिवसीय पक्षी पहचान कार्यशाल का संचालन कार्य किया ।
