कोहरे ने रोकी रफ्तार, सर्द हवा से छूटी धूजणी
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । कस्बे में नए वर्ष की सुबह ने जनजीवन को ठिठुरा दिया। अलसुबह से छाए घने कोहरे ने वाहनों की आवाजाही पर लगाम कस दी। लोग नया वर्ष होने के बावजूद सुबह आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। सर्द हवाओं ने ग्रामीणों को ऊनी वस्त्र धारण कर के काम किया। ठंडी हवाओं के कहर ने लोगों की धूजणी छूटा दी। कोहरा छाए रहने से वाहन रेंग-रेंग कर निकले। चालकों ने अपने वाहनों को हैड लाइटें चलाकर रखीं और कम, रफ्तार में अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।
सर्द हवाओं से बाजारों की रौनक फीकी रही। लोग दिनभर गर्म कपड़े पहनने रहे। जगह- जगह अलाव जले, जहां की तपिश से लोगों ने सर्दी से बचाव का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ रहा। नववर्ष के पहले ही दिन ने लोगों को सदर्दी का तेज अहसास करा दिया।
