मिथुन गमेती का हुआ नेशनल योगा कॉम्पीटीशन में हुआ सिलेक्शन और उदयपुर का किया नाम रोशन और अब वेस्ट बंगाल में देंगे अपना प्रदर्शन
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर – उदयपुर जिले के मिथुन गमेती ने सितम्बर माह में हुए योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्टेट चैंपियनशिप में 5 वीं रेंक बनाई थी तथा उसके पश्चात अभी हाल ही जयपुर में हुए 5 दिवसीय केम्प के बाद छठें दिन ट्रायल हुआ जिसमें मिथुन गमेती ने ग्रुप डी के योगा कॉम्पीटीशन के अंदर टॉप 3 में आकर अपनी दूसरी पोजिशन बनाकर जीत हासिल करी मिथुन गमेती सुखाडिया विश्वविद्यालय योग केंद्र में संचालित बीएससी योगिक साइंस पाठ्क्रम के छात्र है । अब मिथुन गमेती मार्च माह में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत् होने वाले नेशनल लेवल के कॉम्पीटीशन के लिए वेस्ट बंगाल जायेंगे।
