ऋषभदेव : अयोध्या से आए अक्षत कलश की निकाली शोभायात्रा

ऋषभदेव । श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से देश के प्रत्येक घर तक आमंत्रण पत्र एवम अक्षत वितरण कार्यक्रम के विशाल कलश यात्रा बैंड बाजे घोड़े ढोल और करीब 1200 सर्व समाज के रामभक्तो के साथ मन्दिर श्री केशरियाजी से रवाना हुई जिसमे भगवान् राम की झांकी का जगह जगह पुष्प वर्षा की गयी महिलाओ द्वारा प्रमुख चोराहो पर नृत्य और गरबा किया गया विशाल कलश यात्रा राम मन्दिर पहुची जहा भगवान् राम की सामूहिक आरती और हनुमान चालिसा का पाठ किया गया जिला स्तर से प्राप्त हुए उक्त अक्षत एवम आमंत्रण पत्र ऋषभदेव खंड के 112 गाँवों तक करीब 30000 घरो तक वितरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न मंडलों से पधारे कार्यकर्ता को अक्षत कलश सौपें गए जिनका राम भक्तो द्वारा 01 जनवरी 2024 से 10 जनवरी तक वितरित किये जायेंगे शोभा यात्रा मे राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति ऋषभदेव के संरक्षक नरेंद्र कुमार भंडारी नगर सेठ राजमल कोठारी और समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार मीणा सहित तहसील प्रभारी पन्ना लाल मीणा और सर्व समाज के अध्यक्षों सहित युवा करिकारीनि विभिन्न सामाजिक संघठन धार्मिक संघठन के कार्यकर्ता एवम महिला शक्ति उपस्थित थी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!