ऋषभदेव आगमन पर बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंकर एवं महासचिव फत्तावत का भव्य स्वागत

ऋषभदेव,शुभम जैन ।  ऋषभदेव आगमन पर भारतीय जैन संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लुंकर, महासचिव राजकुमार फत्तावत एवं प्रदेश संगठन मंत्री अरूण मेहता का ऋषभदेव चेप्टर के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लुंकर ने सबसे पहले भगवान ऋषभदेव के दर्शन किये। जहां पर मन्दिर प्रबंधक लालसिंह द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात बीजेएस के ऋषभदेव चेप्टर के सदस्यों से महावीर-वरदान ग्रुप ऑफ स्कूल के हेडक्वार्टर में मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान लुंकर ने आह्वान किया कि मनुष्य जीवन बडी मुश्किल से मिला है और इसमें व्यवसाय प्रबंधन के साथ-साथ सामाजिक सेवा को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना आवश्यक है। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ ऋषभदेव की परिकल्पना पर चर्चा की गई एवं समस्त कार्यकर्ताओं से ऋषभदेव के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ एवं निरोगी बनाने हेतु आवश्यक प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही शिक्षा एवं नवयुवकों के शैक्षणिक उन्नयन एवं उच्च स्तरीय रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों पर ध्यान देने हेतु भी चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार फत्तावत ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्य करने पर बल दिया। महावीर वरदान ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापक सुन्दर लाल जैन ने बताया कि सकारात्मक सोच के साथ अपनी मंजिल पर ध्यान केन्द्रित करने से चाहे कितनी भी मुसिबते आये, व्यक्ति अपनी मंजिल पर पहुंच ही जाता है। इसलिये सकारात्मक सोच के साथ अनवरत प्रयास करने से ही सफलता हासिल होती है। फाउण्डर प्रेसिडेंट गजेन्द्र वाणावत, चेप्टर अध्यक्ष विकास किकावत तथा चेप्टर सचिव सचिन गनोडिया ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह, उपरणा एवं माला के साथ स्वागत किया। इस दौरान ऋषभदेव चेप्टर के दिलीप भाणावत, निर्मल वाणावत, प्रवेश कोठारी, आनन्द मेहता, प्राण भाणावत, संजय वाणावत, नरेन्द्रपाल जैन, शीतल मेहता, योगेश पंचोली, ऋषभ भंवरा, यतिन्द्र सुरावत, सुनिल दोवडिया, अक्षय दलावत, हर्षित शाह, विशाल शाह, पारस गांधी, हेमन्त जैन, विवेक दलावत, आशुतोष दलावत, मिनाक्षी जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अन्त में शाखा सचिव सचिन गनोडिया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!