कल्याणपुर : विकसीत भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन से दवा छिडकाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के गुमानपुरा ग्राम पंचायत परिसर में केन्द्र सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजन किया गया । शिविर में बच्चो ने देश भक्ति पवर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी शिविर में ड्रॉन से दवा छिडकाव की जानकारी कृषि अधिकारी रुपलाल परमार ने खेतो में दवाई छिडकाव की जानकारी दी साथ ही कृषक मुकेश मीणा के खेत पर जाकर अधिकारीगण व ग्रामीणो की मौजूदगी में ड्रोन से दवा छिडकाव के बारे में जानकारी कृषि विभाग ने प्रदान की । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में आयुष्मान भारत के पात्र परिवारों के हाथो हाथ ई-के वाइसी हो रही थी वही कही परिवारों के पात्र होने पर भी नाम नही जोडा गया है विभागिया कर्मचारी ने बताया कि सर्व के आधार पर नाम जोडे गये है कही परिवार के नाम छुट गये है जिन्हें मायुस लौटना पड़ा। उज्जवला गैस कनेक्शन प्राप्त लाभार्थीयो को केवाइसी के लिए भटकना पड रहा है षिविर में 10 से 15 ही केवाइसी हो रही है। अलग-अलग एजेन्सी से कनेक्शन लेने वाले भटक रहे है उन्हे सेमारी ऋषभदेव और खैरवाडा जाना पड रहा है ग्रामीणो ने ई-मित्र पर सुविधा उपलब्ध करने कि बात कही शिविर का अवलोकन पंचायत समिति सदस्य देवीलाल मीणा ग्रामीण भाजपा मण्डल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा कार्यकता रामलाल मीणा महामंत्री रामचन्द्रमेहता ने किया। शिविर में विकास अधिकारी हीरालाल मेघवाल एसडीएम यतीन्द्र पोरवाल तहसीलदार योगेश कुमार वैष्णव न्याजमोहम्मद नायबतहसीलदार सरपंच चन्दा परमार संस्थाप्रधान लक्ष्मणलाल मीणा ग्रामविकास अधिकारी समरथलाल मीणा थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!