प्रेम शंकर सुगम संगीत में राज्य स्तर पर प्रथम

राज्य स्तरीय शिक्षक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । हाल ही बाड़मेर में संपन्न सांस्कृतिक 34 वी राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरोली, ब्लॉक मावली के प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर सालवी ने सुगम संगीत प्रतियोगिता में उदयपुर जिले से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको स्मृति चिह्न ,प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सुगम संगीत में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक एवं जिले का नाम रोशन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय उदयपुर एवं ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मावली एवम शिक्षक संगठन एवं कई शिक्षकों एवं परिचितों द्वारा सालवी को बधाई दी गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!