जाति पूछकर कम्प्यूटर आपरेटर को उपसरपंच ने पीटा : बोला- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां काम करने की, पुलिस चौकी के नीचे ही ग्राम पंचायत है स्थित

सलूंबर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में सल्लाडा पुलिस चौकी के ठीक नीचे हिस्ट्रीशीटर उपसरपंच ने कैंप के कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट कर दी। सल्लाडा पुलिस चौकी के नीचे ग्राम पंचायत में पीएमजी दिशा अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल साक्षर कैंप में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रामीणों का काम कर रहे थे। तभी सल्लाडा ग्राम पंचायत उपसरपंच व थाने का हिस्ट्रीशीटर दलपत सिंह पुत्र केर सिंह राजपूत शराब के नशे में पंचायत में वहां पहुंचा।

हिस्ट्रीशीटर दलपत सिंह ने पंचायत में आकर धमकाते हुए कहा कि सब खड़े हो जाओ। डर के वजह से कम्प्यूटर ऑपरेटर खड़े हो गए। फिर आरोपी ने उनसे नाम और जाति के बारे पूछा, जिस पर एक व्यक्ति ने अपना नाम जयंत रोत बताया। इसके बाद जयंत के अन्य दो साथी से भी उनके नाम और जाति पूछी। इसके बाद आरोपी उपसरपंच ने तीनों को कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई पंचायत में काम करने की।

ऐसे में कम्प्यूटर ऑपरेटर बोले कि यह सरकारी काम है। इतना कहते ही उपसरपंच ने जातिगत रूप से अपमानित किया। जयंत मीणा, प्रकाश गरासिया तथा तीसरे साथी लक्ष्मण मेघवाल के मारपीट शुरू कर दी। फिर उनके लैपटॉप ले जाने लगा। जिससे जयंत रोत के चोट लगी। इस संबंध में पीड़ित जयंत रोत ने सराड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें उपसरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!