अखिल भारतीय लौहार समाज दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 जनवरी से, प्रतियोगिता को लेकर राणेरा महादेव जी हुई बैठक
बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार कर समितियां बना दी जिम्मेदारियां
बासड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय लौहार समाज खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रविवार को समाजजन की राणेरा महादेव, ढूंढिया में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मेनार चौखला कार्यकारिणी व नवयुवक मंडल के समस्त सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचंद्र लौहार, सुरेश लौहार ने की। बैठक में क्रिकेट व वॉलीबॉल की प्रतियोगिता करवाने की सहमति बनी, जिसमें प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत ढूंढिया को दी गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता 14 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी सांय समापन होगा।, प्रतियोगिता भेरूजी बावजी खेल मैदान ढूंढिया पर आयोजित की जाएगी। रमेश लौहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता करवाने, खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने सहित अन्य सारी व्यवस्थाए ग्राम पंचायत ढूंढिया द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में क्रिकेट के लिए प्रविष्टि फीस 1100/- व वॉलीबॉल के लिए प्रविष्ट फीस 700/- रुपए तय की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 3100/- व द्वितीय आने वाली टीम को 2100/- रुपये पारितोषिक के रूप में दिया जाएगा। साथ ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता सभी ट्रॉफियां अध्यक्ष रमेश लौहार की ओर से दी गई हैं।
इस आयोजन में समाज के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का भी सम्मान किया जाएगा, जिसके लिए सभी बालक-बालिकाओं को को 5 जनवरी तक खेल प्रभारी के पास अपने दस्तावेज मय फ़ोटो जमा कराने होंगे।
प्रतियोगिता में अंपायर की व्यवस्था ललित लौहार, निकेश, दुर्गेश, दिलखुश लौहार द्वारा देखी जाएगी। क्रिकेट का प्रत्येक मैच 8 ओवर के व फाइनल मैच 10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारिया सौंपी गई है।
