भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल का डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बासड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं नागरिकआपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को डबोक एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीयो ने एयरपोर्ट पर गोयल का गर्मजोशी से मेवाड़ी पाग, उपरणा व पुष्प वर्षा कर स्वागत, सत्कार किया। एयरपोर्ट से गोयल बाई रोड़ गोगुन्दा पहुँच महाराणा प्रताप राजतिलक स्थल का दौरा किया, साथ ही मोरवल में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों से संवाद किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, प. स. वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, यात्रा संयोजक भंवरलाल भट्ट, पूर्व उप प्रधान मोहनलाल मेनारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
