अष्ट धातु से निर्मित 21 फिट की गदा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के तत्त्वाधान में भगवान श्री बालाजी महाराज की अष्ट धातु से निर्मित 21 फ़ीट की गदा पूरे भारत मे भ्रमण कर अयोध्या जाएगी। इसी कड़ी में रविवार को यह गदा रथ मावली में दोपहर 3 बजे पहुँची। जिसमे मुख्य चौराहे पर असंख्य भक्त जनों के द्वारा इस गदा रैली का 51 किलो पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। इस गदा रैली को डीजे ,ढोल- बाजे के साथ मावली मुख्य चौराहे से मैन बाजार होते हुए श्री वाड़ी वाले हनुमान मंदिर तक पहुँच कर जहां भक्तजनों ने हनुमान गदा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। यही मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण किया गया। इस रैली के संचालक ने बताया कि भटेवर के समीप हाई वे पर ग्यारह मुखी हनुमान जी का भव्य मंदिर हनुमत धाम के नाम से बन रहा है जहाँ हनुमान जी की 84 फ़ीट की विशाल मूर्ति एवम यह 21 फ़ीट की गदा स्थापित की जाएगी। इस तरह का बनने वाला ये मंदिर विश्व का पहला ऐसा मन्दिर होगा। ये गदा रैली मावली के बाद भूपालसागर, कपासन से होकर अयोध्या तक जाएगी। इस गदा रैली को को भव्य बनाने में अभिषेक दुग्गड़, अनिल शर्मा, रजत खटवड़, विकास खत्री, धनंजय, कुलदीप, विशाल, कल्पेश, नंदू सहित सैकड़ों की सख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।
