ऋषभदेव : विनायक मार्बल एवं ग्रेनाइट में हुई चोरी का पर्दाफाश , 2 आरोपी गिरफ्तार

ऋषभदेव,शुभम जैन । ऋषभदेव थाना पुलिस ने 19 दिसंबर को विनायक मार्बल एवं ग्रेनाइट पर हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार किया । थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर 2023 को प्रार्थी बंटू सिंह उर्फ धाकड़ सिंह मैनेजर विनायक मार्बल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की 19 दिसंबर को गेंगसा से बोरवेल 12 पाइप, 3 हैमर , 2 बैटरी, 3 एंगल, 2 झूमर, 3 पलटे चोरी करते हुए । प्राप्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्त शिवलाल पिता कालूलाल मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी बिलख एवं देवा पिता भेरा कालबेलिया उम्र 23 वर्ष निवासी ओडवास मसारो की ओबरी को गिरफ्तार किया ।  अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपने साथी भावेश और नरेश के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया । वारदात में प्रयुक्त टेंपो एवं गिरफ्तार अभियुक्तों की सूचना से मशरूका बोरवेल पाइप, हैमर बरामद कर जब्त किए ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!