अखिल भारतीय जणवा समाज की 19वीं खेलकूद महाकुंभ का आगाज जलोदा जागीर में कल सोमवार से, तैयारियां हुई पूर्ण
2 जनवरी रात्रि को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज की प्रतिभाओं का समापन समारोह में होगा सम्मान
वल्लभनगर,कन्हेयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय जणवा समाज की 19वी तीन दिवसीय खेलकूद महाकुंभ का आगाज कल 1 जनवरी सोमवार जलोदा जागीर खेल मैदान में होगा। महाकुंभ का समापन 3 जनवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल एवं क्रिकेट खेलों का आयोजन होगा। जणवा समाज के अध्यक्ष भेरुलाल जणवा, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र जणवा ने बताया कि जणवा समाज की यह 19वी खेलकूद प्रतियोगिता है, इससे पूर्व वर्ष 2022 में समाज की प्रतियोगिता ग्राम पंचायत भटेवर में आयोजित हुई। अगली प्रतियोगिता के लिए गोटी के माध्यम से गांव का नाम तय होता है, गोटी में जिस गांव का नाम आता है, उस गांव को अगले साल समाज की प्रतियोगिता करवाने का जिम्मा मिलता है। मंत्री हीरालाल जणवा, पूर्व सरपंच जलोदा डालचंद जणवा,लक्ष्मीलाल जणवा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समाज के मौतबीरो ने बैठक कर अलग-अलग समितियां बनाई गई है, जिसमें आवास, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों की व्यवस्थाओ के लिए समितियों को जिम्मेदारीया सौंप दी गई है। खेलो के आयोजन के लिए खेल मैदान तैयार हो चुका है, और मैदान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मदन जणवा ने बताया कि समाज की 21 वॉलीबॉल, 21 क्रिकेट एवं 21 कबड्डी की टीमें शामिल होगी, जिससे करीब 800 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खेलेंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी गांवो में निमंत्रण दिए गए हैं।
कल सुबह 7.15 बजे होगा प्रतियोगिता का उद्घाटन
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कल सोमवार सुबह 7.15 बजे लाहरा भाकर, तहसील बाली जिला पाली के संत श्री 1008 छोटारामजी महाराज के मुख्य आथित्य में होगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता जणवा समाज के अध्यक्ष भेरुलाल जणवा करेंगे, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष बद्रीलाल जणवा, मंत्री हीरालाल जणवा, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र जणवा, शिक्षामंत्री मांगीलाल जणवा, सचिव सुरेश चंद्र जणवा होंगे।
तैयारियां हुई पूर्ण
जलोदा जागीर खेल मैदान में खेलों के महाकुंभ को लेकर समाज व ग्राम पंचायत द्वारा खेल मैदान की तैयारियां पूरी कर ली है। कल से 3 जनवरी तक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। खेलों के महाकुंभ में क्रिकेट, शूटिंग वॉलीबॉल, कबड्डी के मुकाबले आयोजित होंगे। वही 2 जनवरी रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसके बाद 3 जनवरी को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता को लेकर मेवाड़, मालवा, मारवाड़ से खेल प्रेमी व समाजजन भाग लेंगे। इस तीन दिवसीय खेलकूद महाकुंभ को लेकर हजारों की संख्या में समाजजन भाग लेंगे।
