एक्स्पा कैडेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत कैडेट्स ने सीखे कम्युनिकेशन तथा पब्लिक स्पीकिंग के गुण

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । 5 राज गर्ल्स एनसीसी द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” शिविर का आयोजन भूपाल नोबल्स संस्थान के कैंपस में दिनांक 3 दिसंबर से 4 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है

उक्त शिविर में आज नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने प्रदेश के ऐतिहासिक, राजनीतिक, भौगोलिक, कला संस्कृति का प्रदर्शन नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया

इस 20 मिनट की प्रस्तुति में कैडेट अपने प्रदेश के प्रमुख खान-पान, वहां की वेशभूषा तथा भाषा का उल्लेख, वहा उपस्थित सभी दर्शकों को समझने का प्रयास किया शिविर में कैडेट्स को एक्सपा कैडेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत पूर्व एनसीसी कैडेट्स संस्था द्वारा सभी सीनियर विंग तथा सीनियर डिवीजन कैडेट्स को कम्युनिकेशन, लिसनिंग स्किल्स ,क्रिएटिव थिंकिंग तथा मेंटल एबिलिटी के लेक्चरर्स लिए गए तथा कुछ माइंड गेम्स द्वारा उनका साइकोलॉजिकल टेस्ट भी कराया गया उदयपुर समूह मुख्यालय के ग्रुप कमांडर, कर्नल भास्कर चक्रवर्ती द्वारा एक्सपा की प्रमुख लावण्या सेन तथा उनके सभी साथीयों का हार्दिक अभिनंदन तथा आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपना कीमती समय हमारे कैडेट्स के लिए दिया

शिविर में दोपहर समय शैक्षणिक कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान निदेशालय के जूनियर विंग तथा जूनियर डिवीजन के कैडेट्स को गुलाब तथा दूध तलाई का भ्रमण कराया गया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!